जोधपुर. भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपने करियर की आखिरी उड़ान जोधपुर में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में भरी. एयर चीफ मार्शल की इस उड़ान के साथ ही जोधपुर एयरबेस पर आयोजित बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 का भी समापन हो गया.
वायुसेना प्रमुख के साथ सुखोई-30, राफेल, यूएई का फाइटर जेट एफ-16 और मिराज-200, मिग-29 विमानों ने भी आसमान में एक साथ उड़ान भरी. भारतीय वायुसेना के सूर्यकिरण विमानों ने भी अलग-अलग फॉर्मेशन बनाई. एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं. एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख का पदभार संभालेंगे.
करियर का ऐतिहासिक पल
वायुसेना ने ट्वीट किया - स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के कॉकपिट में बैठकर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपने करियर की आखिरी फाइटर सॉर्टी पूरी की. यह उनके शानदार करियर का ऐतिहासिक पल रहा, जो उड़ान के प्रति अटूट जुनून और राष्ट्रसेवा के प्रति अडिग समर्पण से गढ़ा गया है. एक अध्याय समाप्त हो रहा है, लेकिन जुनून आज भी बरकरार है. आसमान में उड़ान का यह अध्याय भले ही समाप्त हो रहा हो, लेकिन राष्ट्रसेवा का मिशन जारी रहेगा
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

