जबलपुर के सिविल लाइन चौराहे पर बदमाशों ने चाकू की नोंक पर युवक को किया लूटने का प्रयास,

जबलपुर के सिविल लाइन चौराहे पर बदमाशों ने चाकू की नोंक पर युवक को किया लूटने का प्रयास,

प्रेषित समय :15:31:39 PM / Wed, Oct 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में सिविल लाइन चौराहे के समीप बीती देर रात जो कुछ हुआ, उसने हर किसी की रूह कंपा दी है। दो एक्टिवा पर सवार पांच शातिर बदमाशों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारी को मौत के घाट उतारने या सब कुछ लूट लेने की नीयत से अचानक घेर लिया और खुलेआम चाकू अड़ा दिया!
                            बताया गया है कि रांझी निवासी वैभव दुबे अपनी एक्टिवा से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी गाड़ी सिविल लाइन चौराहे के पास पहुंची, तभी एक्टिवा से पीछा करते हुए आए पांच बदमाशों ने रोक लिया, इस बीच एक बदमाश अपनी गाड़ी से कूदकर सीधा उसके करीब आया और उसकी गर्दन पर चाकू अड़ा दिया। लेकिन वैभव ने बदमाशों का डटकर मुकाबला किया और उस हमलावर को दबोचने की कोशिश की। अचानक हुए इस पलटवार से बदमाश घबरा गए। जैसे ही स्थिति संभली तो वैभव सीधे सिविल लाइन थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। आनन-फानन में पुलिस बल मौके के लिए दौड़ा, लेकिन तब तक शातिर बदमाश इंद्रा मार्केट की ओर फरार हो चुके थे। अब पुलिस आसपास के तमाम सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल रही है। एक फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि किस बेरहमी से बदमाशों ने चाकू अड़ाया था और कैसे वैभव अपनी जान बचाकर वहां से भागा था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी धड़पकड़ के लिए शहरभर में नाकाबंदी कर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-