गुजरात : गांधीनगर में बड़ा हादसा, फैक्ट्री का बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत, कई घायल

गुजरात : गांधीनगर में बड़ा हादसा, फैक्ट्री का बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत, कई घायल

प्रेषित समय :18:38:14 PM / Thu, Oct 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अहमदाबाद. गुजरात के गांधीनगर के छत्राल औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री का बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत हो गई. उपखंड अधिकारी फायर ब्रिगेड एवं पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. गांधीनगर जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र म कोविका डाईज एंड इंटरमीडिया कंपनी की फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर एक धमाके के साथ बॉयलर फट गया.

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. गांधीनगर के उपखंड अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारी राहत एवं बचाव के लिए मौके पर पहुंचे हैं. हादसे के कारणों की जांच चल रही है.

पुलिस, दमकल और FSL की टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमें मौके पर पहुंच गईं. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस दुखद हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है. मारे गए लोग प्रवासी मजदूर थे, जो झारखंड और राजस्थान के रहने वाले थे.

गांधीनगर बॉयलर विस्फोट के मृतक

  1. विनोद कुमार (उम्र: 42 वर्ष, गोड्डा, झारखंड के रहने वाले)
  2. टेडा कालू देहारी (उम्र: 25 वर्ष, दुमका, झारखंड के रहने वाले)
  3. सिकंदर सखान देहारी (दुमका, झारखंड के रहने वाले)
  4. लक्ष्मण भील (राजस्थान के रहने वाले)
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-