संगरूर. पंजाब के संगरूर में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. यहां सड़क किनारे मनरेगा के तहत काम पर लगे 8 मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. यह हादसा संगरूर जिले के लहरगागा-जाखल रोड पर उस समय हुआ जब वहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था. 8 मजदूरों की मौत के अलावा कई लोग घायल भी बताये जा रहे हैं.
हादसे में घायल हुई एक मजदूर महिला ने बताया, हम लोग सड़क पर बैठकर पानी पी रहे थे, तभी एक कार हमसे टकरा गई. इस हादसे में कुछ लोगों की मौत हो गई. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
क्या बोले संगरूर के मेडिकल अधिकारी
संगरूर के वरिष्ठ मेडिकल अफसर डॉ. विनोद कुमार ने बताया, 'यह हादसा करीब 3.30 बजे हुए...आठ लोगों को अस्पताल लाया गया, जिसमें से एक की अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई. पांच की हालत स्थित है और दो लोगों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है.' जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की शेवरले मैग्नम कार ने मजदूरों को कुचल डाला. जिस कार से हादसा हुआ उसका नंबर पीबी 11 सीपी 0080 बताया जा रहा है जिसे परगट सिंह काला पुत्र दर्शन सिंह रैधराना चला रहा था.
मरने वालों की हुई पहचान
1. कर्मजीत कौर पत्नी जग्गी सिंह रो अलीशेर
2. जीवन सिंह पुत्र रामलाल रो अलीशेर
3. निकी पत्नी हंसा राम रो अलीशेर
4. सरबजीत कौर पत्नी सोनी सिंह रो अलीशेर
5. रणजीत कौर पत्नी जरनैल सिंह अलीशेर
6. कर्मजीत वो काला खान अलीशेर
7. रानी कौर वो तरसेम सिंह भीमा अलीशेर
8. देस राज.
कांग्रेस ने की मुआवजे की मांग
इस हादसे को लेकर पंजाब की राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस नेता अमरिंदर राजा वडिंग ने दुख जताते हुए सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

