ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिये बनी परेशानी, मुंबई से आने वाली मेल, महानगरी सहित कई गाडिय़ां घंटों लेट

ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिये बनी परेशानी, मुंबई से आने वाली मेल, महानगरी सहित कई गाडिय़ां घंटों लेट

प्रेषित समय :15:27:03 PM / Mon, Oct 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेलवे का टाइम टेबल इन दिनों पूरी तरह डिरेल हो गया है। खासकर मुंबई से आने वाली मेल, महानगरी, पाटलीपुत्र सहित कई सुपरफास्ट ट्रेनेें 4 से 6 घंटा लेट चल रही हैं, तो वहीं स्पेशल ट्रेनें भी विलंब से चलाने का रिकार्ड बनाये हुए है. ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं.

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री अपनी-अपनी ट्रेनों के विलंब से चलने से काफी परेशान हैं. मुंबई से आने वाली नियमित गाडिय़ां काफी लेट पहुंच रही हैं, वहीं स्पेशल ट्रेनें भी काफी विलंब से आ रही हैं.

रेगुलर गाडिय़ां जो लेट चल रहीं

-12322 सीएसएमटी-हावड़ा मेल 3.15 घंटा लेट.
- 12167 एलटीटी- बनारस 4.30 घंटा लेट.
- 12141 एलटीटी-पाटलीपुत्र सुपरफा्सट 5 घंटा.
- 22177 सीएसएमटी-बनारस महानगरी एक्सप्रेस 4.15 घंटा.

स्पेशल ट्रेनें जो लेट चल रहीं

- 05168 एलटीटी- बनारस 6.15 घंटा.
- 05586 एलटीटी-सहरसा 7 घंटा.
- 01144 दानापुर-एलटीटी 2 घंटा
- 06021 कोयम्बटूर-बरौनी 5 घंटा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-