तीसरी रेल लाइन कार्य के चलते 2 ट्रेनों का मार्ग बदला, इगतपुरी और नासिक रोड नहीं जाएंगी गरीबरथ और स्पेशल ट्रेन

तीसरी रेल लाइन कार्य के चलते 2 ट्रेनों का मार्ग बदला, इगतपुरी और नासिक रोड नहीं जाएंगी गरीबरथ और स्पेशल ट्रेन

प्रेषित समय :20:19:13 PM / Thu, Oct 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जबलपुर के पश्चिम मध्य रेलवे से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए ज़रूरी ख़बर है. मध्य रेलवे के मुंबई मंडल स्थित कसारा स्टेशन पर आसनगांव-कसारा तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत कल्याण-इगतपुरी रेलखंड पर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है. इस निर्माण कार्य के कारण जबलपुर से चलने और गुजरने वाली दो प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदला गया है.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें-
गाड़ी संख्या 12188 (सीएसएमटी-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस)
प्रस्थान तिथि: 15 अक्टूबर 2026
नया रूट-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने के बाद यह ट्रेन कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड होकर जबलपुर जाएगी. यात्रा के दौरान यह गाड़ी इगतपुरी और नासिक रोड स्टेशनों पर नहीं रुकेगी/नहीं जाएगी.
गाड़ी संख्या 02198 (जबलपुर-कोयंबटूर एक्सप्रेस स्पेशल)
प्रस्थान तिथि: 16 अक्टूबर 2026
नया रूट-जबलपुर से रवाना होने के बाद यह गाड़ी जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-पनवेल होकर कोयंबटूर पहुंचेगी. यात्रा के दौरान यह ट्रेन नासिक रोड स्टेशन से होकर नहीं गुजरेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-