नेपाल ने भारत के बिस्किट पर लगाया बैन, जानवरों का चारा मिलने से मचा है हड़कंप

नेपाल ने भारत के बिस्किट पर लगाया बैन, जानवरों का चारा मिलने से मचा है हड़कंप

प्रेषित समय :17:48:52 PM / Tue, Oct 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली/काठमांडू. भारत में बेहद प्रसिद्ध बिस्कुट के एक ब्रांड में जानवरों का चारा मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है. देशभर में इसे लेकर हो रहे बवाल के बाद अब नेपाल ने भी बड़ा एक्शन लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल ने भारत की कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड द्वारा बनाए जाने वाले प्रियागोल्ड बिस्कुट के आयात, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है.

नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग (एफएसएसएआई) ने सोमवार को इस मामले में एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है. नोटिस में नेपाली सरकार ने इन बिस्किटों को सब-स्टैंडर्ड यानी घटिया गुणवत्ता का करार दिया है. साथ से बाजार से तुरंत इसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं.

क्यों लिया फैसला?

दरअसल नेपाल ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की हालिया कार्रवाई और चेतावनी के आधार पर यह फैसला लिया है. इससे पहले FSSAI ने हाल ही में कंपनी की जांच के दौरान पाया कि प्रियागोल्ड बिस्कुट बनाने में 'कैटल फीड ब्रैन यानी मवेशियों को खिलाया जाने वाला भूसा या चोकर का इस्तेमाल किया जा रहा था.

एफएसएसएआई ने कहा है कि यह खाद्य सुरक्षा नियमों का बेहद गंभीर उल्लंघन है. गड़बडिय़ों को देखते हुए एफएसएसएआई ने न केवल सूर्या फूड एंड एग्रो का लाइसेंस निलंबित कर दिया है, बल्कि कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी शुरू कर दी है.

नेपाल में तुरंत रिकॉल करने के आदेश इसके बाद नेपाली खाद्य विभाग के महानिदेशक संजीव कुमार कर्ण की पहल पर एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बैन लगाने का फैसला लिया गया. मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल सरकार ने सभी इंपोर्टर्स और व्यापारियों से कहा है कि अगर बाजार या गोदामों में प्रियागोल्ड बिस्कुट का कोई भी स्टॉक मौजूद है, तो उसे तुरंत वापस मंगाया जाए. वहीं विभाग ने व्यापारियों, दुकानदारों और आम लोगों से स्पष्ट अपील की है कि वे इस बिस्किट का आयात ना करें और ना ही इसे खरीदें या बेचें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-