जबलपुर. एमपी के सिवनी जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मुकेश डेहरिया को जबलपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की पूरी कार्रवाई पर रोक लगा दी है और अगली सुनवाई तक उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहने के निर्देश दिए हैं. इस मामले पर अब से एक हफ्ते बाद अगली सुनवाई होगी.
सिवनी जिला पंचायत के कुछ सदस्यों ने अध्यक्ष मालती डेहरिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की थी. इस संबंध में गुरुवार सुबह 11 बजे कलेक्टर द्वारा एक विशेष बैठक बुलाई गई थी, जिसके लिए नोटिस जारी कर सूचना दी गई थी. अध्यक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाने की पूरी प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई और मामले की अर्जेंट सुनवाई की मांग की गई. जस्टिस एमएस भट्टी की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई पर स्थगन आदेश दे दिया. कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई तक मालती मुकेश डेहरिया अपने पद पर बनी रहेंगी. साथ ही, कोर्ट ने इस मामले से जुड़े सभी अहम दस्तावेज अगली सुनवाई में पेश करने के निर्देश भी दिए हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

