जबलपुर. एमपी के जबलपुर में कानून एवं व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावशील बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है. एसपी ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पुलिस कामकाज में कसावट लाने के लिए 7 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ नए और अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं.
इस नई व्यवस्था के तहत एएसपी आयुष जाखड़ को इन्हें कोतवाली, ओमती, गोहलपुर तथा माढ़ोताल संभाग के साथ-साथ जिला विशेष शाखा, कंट्रोल रूम, प्रोटोकॉल और प्रभारी कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है. एसपी संपत उपाध्याय के इस कदम से जिले में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण में तेजी आने की उम्मीद है.
एएसपी पल्लवी शुक्ला-
इन्हें गोरखपुर एवं गढ़ा संभाग, अजाक्स के साथ वेलफेयर (कल्याण शाखा) का प्रभारी बनाया गया है.
एएसपी मनीष भारद्वाज-
इन्हें बरगी, रांझी, केंट और अधारताल संभाग का प्रभार देने के साथ-साथ सीसीटीएनएस (ष्टष्टञ्जहृस्) का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.
एएसपी अनु बेनिवाल-
सिहोरा एवं पाटन संभाग, ग्रामीण क्षेत्र, महिला सुरक्षा शाखा की जिम्मेदारी सौंपने के साथ पॉक्सो एक्ट, ऊर्जा और हेल्थ डेस्क का नोडल अधिकारी बनाया गया है.
एएसपी अंजना तिवारी-
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, प्रशिक्षण, शिकायत शाखा, सीएम हेल्पलाइन तथा आलंबर शाखा का प्रभार सौंपा गया है.
एएसपी जितेन्द्र सिंह-
इन्हें उप पुलिस अधीक्षक क्राइम 1-2, साइबर सेल, संपत्ति संबंधी अपराध, अपराध थाना तथा डीसीपी (अन्य) का प्रभार दिया गया है.
एएसपी अखिलेश तिवारी-
इन्हें डीएसपी यातायात के चारों थानों सहित सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्त कार्यों की कमान सौंपी गई है.

