जबलपुर में मोबाइल देने से मना करने पर पिता-पुत्र ने किया युवक पर प्राणघातक हमला, रांझी क्षेत्र में घटना से सनसनी

जबलपुर में मोबाइल देने से मना करने पर पिता-पुत्र ने किया युवक पर प्राणघातक हमला, रांझी क्षेत्र में घटना से सनसनी

प्रेषित समय :17:01:12 PM / Sat, Oct 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में रांझी स्थित सर्रापीपल क्षेत्र में मोबाइल फोन देने से मना करने पर प्रमोद सेन नामक युवक पर पिता व पुत्र ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमले में प्रमोद के शरीर पर गंभीर चोटें आई, जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्रमोद की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है.

पुलिस के अनुसार रांझी के सर्रापीपल निवासी प्रमोद पिता वीरेन्द्र सेन अपने साथियों के साथ गार्डन पहुंचा, जहां पर सभी दोस्त बातचीत कर रहे थे. इस बीच प्रमोद का फोन आया तो वह गार्डन में टहलते हुए बातचीत करने लगा. अभी प्रकाश चोधरी नामक युवक आया और प्रमोद से मोबाइल फोन मांगा, प्रमोद के मना करने पर वह आगबबूला हो गया, उस वक्त तो वह चुपचाप चला गया, कुछ देर बाद अपने बड़े पिता विष्णु चौधरी के साथ आया. दोनों ने प्रमोद को देखते ही गाली गलौज करते हुए लोहे की राड व लाठियों से दनादन वार किए. हमले में प्रमोद के सिर, हाथ, पैर व पीठ में गंभीर चोटें आई और वह गिर गया.

हला होते देख साथियों में चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्हे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले. खबर मिलते ही प्रमोद के पिता वीरेन्द्र पहुंच गए, जिन्होने बेटे को खून से लथपथ हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए, वे आसपास के लोगों की मदद से बेटे प्रमोद को शासकीय अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने प्रमोद की हालत को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-