यूपी : राहुल गांधी के काफिले की गाडिय़ां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

यूपी : राहुल गांधी के काफिले की गाडिय़ां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

प्रेषित समय :12:16:54 PM / Mon, Oct 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

सुल्तानपुर. यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही कई गाडिय़ां आपस में टकरा गईं. हादसा उस समय हुआ, जब राहुल गांधी लखनऊ से सुल्तानपुर जा रहे थे. राहत की बात यह रही कि राहुल गांधी की गाड़ी सुरक्षित रही.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 89.5 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुआ. यह स्थान हलियापुर थाना क्षेत्र में आता है. राहुल गांधी के काफिले में उनकी गाड़ी के पीछे चल रहे वाहन आपस में भिड़ गए. हालांकि, टक्कर किस वजह से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

घटना के बाद हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है. फिलहाल किसी के घायल होने या वाहनों को नुकसान पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. शुरुआती जानकारी में यही सामने आया है कि टक्कर काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के बीच हुई और राहुल गांधी की गाड़ी इस घटना से सुरक्षित रही.

राहुल गांधी सोमवार सुबह करीब 7 बजे अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए थे. उन्हें वर्ष 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में सुनवाई के सिलसिले में सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में पेश होना है. इसी यात्रा के दौरान लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय उनके काफिले के पीछे चल रही गाडिय़ों के बीच टक्कर हुई.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-