उत्तराखंड में जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, बद्रीनाथ से लौट रहा था, 6 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड में जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, बद्रीनाथ से लौट रहा था, 6 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

प्रेषित समय :15:15:46 PM / Fri, Oct 30th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. उत्तराखंड में जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा था. बताया गया कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री शामिल थे. हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई थी. अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने बताया था कि क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे. इस हादसे में सभी 6 लोगों की मौत हो गई है. दरअसल, बद्रीनाथ धाम से दर्शन करने के बाद वापस लौट रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में अचानक लापता हो गया. इसी दौरान जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र के पास चाय गांव की पहाड़ी के नजदीक हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया. पहले हेलीकॉप्टर के लापता होने की आशंका जताई जा रही थी , लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की जानकारी सामने आई है.

हादसे में 6 लोगों की मौत

जोशीमठ क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दर्दनाक घटना पर राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर वीटी-एचसीएक्स बताया जा रहा है. बद्रीनाथ धाम से दर्शन कराकर लौट रहा था. बताया गया कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री शामिल थे. हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई.

रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई थी. अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने बताया था कि क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-