जबलपुर. जबलपुर मंडल में माह अक्टूबर-2026 के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे 16 रेल कर्मचारियों के सम्मान में आज दिनांक 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर में सामान्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अभय कुमार गुप्ता द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए गए तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में श्री लक्ष्मी प्रकाश यादव, श्री ब्रिजेन्द्र कुमार गौर, श्री अशोक कुमार खरे, श्री नदीम अख्तर सिद्दीकी एवं श्री सुरेश कुमार यादव सहित अन्य रेलकर्मी शामिल हैं.
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री वरुण चतुर्वेदी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्री शचीपति नंदन एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री के. पी. सिंह सहित कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा. रेल प्रशासन ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी रेलकर्मियों की वर्षों की समर्पित सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

