नरसिंहपुर में रेलवे समपार फाटक 278 से मरम्मत कार्य के चलते 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक सड़क यातायात रहेगा बंद

नरसिंहपुर में रेलवे समपार फाटक 278 से मरम्मत कार्य के चलते 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक सड़क यातायात रहेगा बंद

प्रेषित समय :18:07:59 PM / Fri, Oct 30th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जबलपुर रेल मंडल के नरसिंहपुर में समपार फाटक क्रमांक 278 (स्पेशल), किलोमीटर 906/30-32 पर रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण एवं टर्नआउट स्लीपर नवीनीकरण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है. इस कार्य को रेल संरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक बताया गया है.

रेलवे कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उक्त समपार पर 30 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:00 बजे से 10 नवंबर 2026 को शाम 6:00 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा. इस अवधि में समपार फाटक क्रमांक 278 (स्पेशल) सड़क यातायात के लिए पूर्णत: बंद रहेगा.

वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

रेलवे प्रशासन द्वारा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं. समपार फाटक क्रमांक 278 (स्पेशल) से आवागमन करने वाले नागरिक इस दौरान रेलवे ट्रैफिक गेट क्रमांक 277 (एलएचएस), रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) क्रमांक 276 एवं बायपास रोड का उपयोग कर सकेंगे.

रेलवे प्रशासन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं स्थानीय निवासियों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान समपार फाटक क्रमांक 278 का उपयोग न करें तथा आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों को अपनाएं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-