एमपी में हादसा : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और 5 माह के बेटे की दर्दनाक मौत

एमपी में हादसा : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और 5 माह के बेटे की दर्दनाक मौत

प्रेषित समय :14:13:49 PM / Sat, Oct 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

शाजापुर. मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर गोदना गांव के पास शनिवार की दोपहर पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके पांच महीने के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप को पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार, अजीत पिता रामसिंह पंवार पत्नी पूजा के साथ आष्टा की इंद्र कॉलोनी में रहते थे. शनिवार को परिवार देवदर्शन के लिए घर से निकला था.

सलसलाई थाना प्रभारी के अनुसार, गोदना गांव के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया. इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को पकड़ लिया. हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और सलसलाई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू की. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार के पास हेलमेट था, लेकिन हादसे के समय उन्होंने इसे पहना था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से आष्टा की इंद्र कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में शोक है. जिस दिन परिवार बेटे का जन्मदिन मनाने निकला था, उसी दिन तीनों की जिंदगी का सफर खत्म हो गया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-