रायपुर. राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां तैनात एक चौकीदार का शव फंदे पर लटका मिला. मृतक की पहचान 50 वर्षीय दिनेश कुमार पटेल के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
सुबह 9 बजे सामने आई घटना
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दिनेश कुमार पटेल सुबह करीब 6:50 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में देखे गए थे. इसके बाद सुबह लगभग 9 बजे उनका शव परिसर में फंदे पर लटका हुआ मिला. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
20 लाख रुपये से अधिक के कर्ज की चर्चा
बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार पटेल पर 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था और वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे. हालांकि, उनकी मौत के पीछे यही वजह थी या कोई अन्य कारण, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पुलिस जुटा रही जानकारी
मामले की जांच सिविल लाइन थाना पुलिस कर रही है. पुलिस मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है. साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है. फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

