जबलपुर में देवी-देवताओं के नाम पर मांस-मछली की दुकानें चलाने से भड़का आक्रोश, हिंदू धर्म सेना ने ज्ञापन सौंपा

जबलपुर में देवी-देवताओं के नाम पर मांस-मछली की दुकानें चलाने से भड़का आक्रोश, हिंदू धर्म सेना ने ज्ञापन सौंपा

प्रेषित समय :15:54:36 PM / Sat, Oct 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में देवी-देवताओं और पवित्र प्रतीकों के नाम से संचालित मांस-मछली की दुकानों को लेकर हिंदू धर्म सेना ने आपत्ति जताई है. संगठन ने कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर ऐसी दुकानों के नाम बदलवाने और दूध के बढ़े दाम नियंत्रित करने की मांग की.

संगठन के अध्यक्ष नीरज राजपूत ने कहा कि घंटाघर सहित शहर के कई इलाकों में मांस-मछली बेचने वाली दुकानों के नाम देवी-देवताओं या पवित्र प्रतीकों पर रखे गए हैं. इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं. ज्ञापन में घंटाघर स्थित शुभ नॉनवेज और एक अन्य स्थान की लक्ष्मी चिकन दुकान का उल्लेख किया गया है. हिंदू धर्म सेना ने प्रशासन से ऐसी दुकानों की सूची तैयार कराने और संचालकों को नोटिस जारी करने की मांग की है. संगठन का कहना है कि दुकानों के नाम बदलवाए जाएं और भविष्य में मांस-मटन की दुकानों के लिए ऐसे नामों की अनुमति न दी जाए, जिनसे धार्मिक भावनाएं आहत हों. संगठन ने चेतावनी दी कि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वह खुद कदम उठाएगा.

दूध के दाम नियंत्रित करने की मांग-

ज्ञापन में दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठाया गया. नीरज राजपूत ने कहा कि दूध के दाम अचानक बढऩे से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है. संगठन ने प्रशासन से कीमतों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने की मांग की.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-