जोधपुर. जोधपुर की बिटिया कवयित्री आयुषी राखेचा को रविवार को दिल्ली के प्रतिष्ठित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी .पी .राधाकृष्णन द्वारा उनकी भाव पूर्ण काव्य प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया.
सर गंगाराम अस्पताल के चिकित्सकों एवं नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आयुषी ने अपनी कविता 'दर्द से निढाल है , फिर भी मस्त हाल है, जैसी भी है जिंदगी, ज़िन्दगी कमाल है ' के माध्यम से जिंदगी के विभिन्न पहलुओं को पूरे जोश के साथ प्रस्तुत की .इस अवसर पर आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव तथा सांसद बांसुरी स्वराज सहित अनेक गणमान्य व्यक्तिu उपस्थित रहे. कार्यक्रम के पश्चात् सांसद बांसुरी ने इन्हें सरल शब्दों में सुरीली प्रस्तुति के लिए बधाई दी.
आयुषी हिंदी कविता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट मंचीय प्रस्तुतियों के लिए पहचान रखती हैं. उन्हें साहित्य में उत्कृष्ट योगदान सहज अंदाज़ में काव्य पाठ के लिये नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है. वे दुबई, कतर , आबूधाबी सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी कविता की प्रस्तुतियां दे चुकी हैं.
अपनी विशिष्ट रचना शैली में रचे हिंदी और राजस्थानी के साहित्य और काव्य को देश के-आईआईटी,आईआईएम,एम्स ,आईसीएआई सहित लब्ध प्रतिष्ठित मंचों से प्रस्तुति दे चुकी आयुषी ने बताया कि जिंदगी को शब्दों में संवारकर महामहिम के समक्ष प्रस्तुति और उनके हाथों सम्मान मेरे जीवन का गौरव पल बन गया.आयुषी इन दिनों नव रस रचने के साथ ही बॉलीवुड और डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े लेखन में रचनात्मक सहभागिता निभा रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

