पंजाब : होशियारपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी की दबिश, सुबह 5 बजे पहुंची टीम

पंजाब : होशियारपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी की दबिश, सुबह 5 बजे पहुंची टीम

प्रेषित समय :11:47:27 AM / Mon, Nov 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

होशियारपुर. पंजाब के होशियारपुर में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर छापेमारी की. सुबह करीब पांच बजे तीन गाडिय़ों में पहुंचे ईडी के अधिकारी जोधा मल रोड स्थित उनके आवास में दाखिल हुए. कार्रवाई की सूचना फैलते ही इलाके में हलचल मच गई.

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने सुबह-सुबह अरोड़ा के घर पहुंचकर जांच शुरू की. इस दौरान आवास के आसपास सुरक्षा जवानों की तैनाती कर दी गई और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया. बताया जा रहा है कि कार्रवाई के समय सुंदर शाम अरोड़ा भी अपने आवास पर मौजूद थे.

फिलहाल ईडी की इस कार्रवाई के पीछे किस मामले की जांच की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अधिकारियों की ओर से भी छापेमारी के उद्देश्य या जांच से जुड़े किसी मामले को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. ईडी की टीम की कार्रवाई जारी रहने के बीच इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. हालांकि, जांच के कारणों और कार्रवाई के मकसद की पुष्टि आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही हो सकेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-