दिवाली-छठ पर दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बदलेगी व्यवस्था, 6 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद

दिवाली-छठ पर दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बदलेगी व्यवस्था, 6 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद

प्रेषित समय :16:13:53 PM / Tue, Nov 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए हैं. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थायी यात्री होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जबकि दिल्ली और आसपास के छह रेलवे स्टेशनों पर 3 से 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद रहेगी.

त्योहारों के दौरान दिल्ली से बड़ी संख्या में यात्री अपने गृह राज्यों के लिए रवाना होंगे. इसे देखते हुए रेलवे ने प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 16 के बाहर अजमेरी गेट की ओर स्थायी यात्री होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है. यहां यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले व्यवस्थित तरीके से रोका जा सकेगा.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पहले त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रित करने के लिए अस्थायी टेंट लगाए जाते थे, लेकिन इस बार स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया गया है. यह स्टेशन के पास 6,000 वर्ग मीटर में बने यात्री सुविधा केंद्र के अतिरिक्त है. इस केंद्र का उद्घाटन पिछले साल 11 अक्टूबर को किया गया था.

होल्डिंग एरिया में यात्रियों के सामान की जांच के लिए बैगेज स्कैनर लगाए जा रहे हैं. साथ ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान तैनात रहेंगे, ताकि यात्रियों की आवाजाही व्यवस्थित रहे और प्लेटफॉर्म पर भीड़ जमा न हो. अजमेरी गेट की ओर से आने वाले यात्रियों को इस क्षेत्र में छत के नीचे प्रतीक्षा करने की सुविधा भी मिलेगी.

इन छह स्टेशनों पर बंद रहेगी प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, 3 से 14 नवंबर तक दिल्ली और आसपास के छह रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से बंद रहेगी. इसका उद्देश्य अनावश्यक आवाजाही रोककर त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करना है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-