जबलपुर. आधारताल क्षेत्र में देर रात दुकान बंद कर कर्मचारी के साथ घर लौट रहे बर्तन व्यापारी पर पांच से छह बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. तीन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे आरोपियों ने पहले व्यापारी की बाइक रोककर उन्हें घेरा और फिर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए. बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी पर भी बदमाशों ने हमला कर उसे घायल कर दिया. वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल व्यापारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.
पुलिस के अनुसार, आधारताल निवासी बर्तन व्यापारी आहत विशेष की जयप्रकाश नगर में दुकान है. धनतेरस और दीपावली के चलते इन दिनों दुकान देर रात तक खुल रही थी. रात करीब साढ़े तीन बजे व्यापारी दुकान बंद कर कर्मचारी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार पांच-छह युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया.
व्यापारी ने युवकों से रुकने का कारण पूछा तो उनमें से एक बदमाश दौड़कर उनके पास पहुंचा और चाकू से लगातार कई वार कर दिए. कर्मचारी ने व्यापारी को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया. घायल होने के बावजूद व्यापारी ने बदमाशों का मुकाबला किया, लेकिन हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.
पीठ, गर्दन और हाथ में आए चाकू के घाव
हमले के बाद कर्मचारी ने तत्काल डायल 108 पर सूचना दी. जानकारी मिलते ही आधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया. व्यापारी की पीठ, गर्दन और हाथ में चाकू के घाव बताए जा रहे हैं. त्योहार के दौरान हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भी नाराजगी है.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच
आधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के मुताबिक, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इनके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है. फिलहाल हमले की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है. प्रारंभिक जानकारी
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


