शेयर मार्केट में बहार: सेंसेक्स 80,000 पार, 1718 उछला, 7 दिन में 10% से ज्यादा की तेजी आई

शेयर मार्केट में बहार: सेंसेक्स 80,000 पार, 1718 उछला, 7 दिन में 10% से ज्यादा की तेजी आई

प्रेषित समय :16:19:29 PM / Fri, Nov 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. दुनियाभर के बाजारों में गिरावट के बीच शुक्रवार 6 नवंबर को सेंसेक्स 1718 अंक या 2.17 प्रतिशत चढ़कर 81,028 के स्तर पर बंद हुआ. 8 महीने बाद ये 80 हजार के पार पहुंचा है. वहीं निफ्टी में 494 अंक या 2.01 प्रतिशत की तेजी रही, ये 25,030 के स्तर पर बंद हुआ है. कल (5 नवम्बर) बाजार में साल की दूसरी बड़ी बढ़त रही थी. सेंसेक्स 2009 अंक चढ़कर 79310 पर बंद हुआ था. इससे पहले 8 अप्रैल को सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा था.

बाजार में तेजी के प्रमुख कारण

1. एफआईआई की खरीदारी: विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने पिछले 7 दिनों में ?32,210 करोड़ का बड़ा निवेश किया है, जिससे घरेलू शेयर बाजार को जबरदस्त सपोर्ट मिला है.

2. कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजे: सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों से सेंटिमेंट सुधरा है. रिलायंस, इंफोसिस और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है. सेंसेक्स के टॉप 30 में शामिल कंपनियों के शेयरों में बढ़त से ही सेंसेक्स बढ़ता है. शुक्रवार को इनमें से ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में उछाल आया है.

शेयर बाजार 7 दिन में 8 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा

शेयर बाजार में तेजी का आज लगातार सातवां दिन है. 28 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर के दौरान सेंसेक्स 73,246 से उछलकर 81,028 पर पहुंच गया है. यानी ये 10.62 प्रतिशत चढ़ा है.

एक्सपर्ट बोले- एलटीसीजी टैक्स में कटौती की उम्मीद से सुधरा माहौल

विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर नतीजों और सस्ते क्रूड ऑयल के साथ एलटीसीजी टैक्स में बदलाव की संभावना ने विदेशी निवेशकों (एफआईआई) का नजरिया बदल दिया है. ग्लोबल ब्रोकरेज नोमुरा ने भी इसे विदेशी निवेशकों की वापसी की वजह माना.

लार्जकैप शेयरों में तेजी आगे भी रह सकती है

विदेशी निवेशकों की शुरुआती खरीदारी से बड़े शेयरों में उछाल है. उम्मीद है कि अभी बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के दिग्गज शेयरों में और तेजी दिख सकती है. उन्होंने कहा कि लार्जकैप शेयरों में अभी और शॉर्ट कवरिंग होनी बाकी है, इसलिए बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों की अगुवाई में बड़े शेयरों में आगे और रिकवरी की उम्मीद है. हालांकि विजयकुमार ने चेतावनी भी दी है कि जैसे ही बाजार ऊपर जाएगा, घरेलू निवेशक मुनाफावसूली के लिए शेयर बेच सकते हैं. इससे ऊपरी स्तरों पर बिकवाली आ सकती है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-