Rail News- बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, कटनी-मैहर-सतना में ठहराव

Rail News- बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, कटनी-मैहर-सतना में ठहराव

प्रेषित समय :19:03:00 PM / Sat, Nov 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर और छपरा के बीच दो-दो फेरे पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 08255/08256 के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर भी रुकेगी.

यह रहेगा संचालन का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर (शनिवार) को बिलासपुर से शाम 6 बजे रवाना होगी. अगले दिन रविवार को यह कटनी में रात 12:04 बजे पहुंचकर 12:14 बजे रवाना होगी. मैहर में रात 1:02 बजे और सतना में 1:35 बजे पहुंचेगी. यहां से 1:40 बजे रवाना होकर दोपहर 2:40 बजे छपरा पहुंचेगी.

इसी तरह, गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल 15 और 22 नवंबर (रविवार) को छपरा से शाम 5:25 बजे रवाना होगी. सोमवार को सतना में सुबह 6:05 बजे, मैहर में 6:40 बजे और कटनी में 7:50 बजे पहुंचेगी. यहां से सुबह 8 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे बिलासपुर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

दोनों दिशाओं में ट्रेन पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया स्टेशनों पर रुकेगी.

21 एलएचबी कोच रहेंगे

स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कुल 21 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे. यात्री समय-सारणी, ठहराव और आरक्षण की जानकारी रेलवे की पूछताछ सेवा 139 तथा एनटीईएस ऐप एवं वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-