ओवरनाइट एक्सप्रेस और हावड़ा मेल में विजिलेंस की दबिश, 18 हजार रुपए अतिरिक्त मिले, 3 टीटीई निलंबित

ओवरनाइट एक्सप्रेस और हावड़ा मेल में विजिलेंस की दबिश, 18 हजार रुपए अतिरिक्त मिले, 3 टीटीई निलंबित

प्रेषित समय :17:36:54 PM / Sat, Nov 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर सीट उपलब्ध कराने के बदले रुपए लेने के आरोप में पश्चिम मध्य रेलवे के तीन टीटीई को निलंबित किया गया है. शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने ओवरनाइट एक्सप्रेस और हावड़ा मेल में अचानक जांच की. इस दौरान तीनों टीटीई के पास निर्धारित हिसाब से 18 हजार रुपए अधिक मिले.

निलंबित टीटीई में राजेश कुमार, उदयराज कुशवाहा और सीटीआई वीके सिन्हा शामिल हैं. बताया जा रहा है कि दीपावली के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने और कंफर्म टिकट नहीं मिलने से सीटों की मांग बढ़ गई है. आरोप है कि कुछ टीटीई इसी स्थिति का फायदा उठाकर यात्रियों से सीट उपलब्ध कराने के बदले रकम ले रहे थे.

शिकायतों के बाद बढ़ाई निगरानी

ट्रेनों में सीट दिलाने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने निगरानी तेज कर दी थी. इसी क्रम में शुक्रवार को ओवरनाइट एक्सप्रेस और हावड़ा मेल में औचक जांच की गई. जांच के दौरान तीनों टीटीई के पास निर्धारित राशि से 18 हजार रुपए अधिक पाए गए.

जांच के आधार पर निलंबन

विजिलेंस टीम ने तीनों के खिलाफ प्रकरण तैयार कर रेल मंडल को सौंपा. इसके बाद डीआरएम ने उन्हें निलंबित कर दिया. सीनियर डीसीएम शशांक गुप्ता ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन टीटीई के पास निर्धारित हिसाब से अधिक रकम मिलने पर निलंबन किया गया है. मामले की आगे जांच की जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-