जबलपुर. कोतवाली थानान्तर्गत तमरहाई चौक और नट बाबा की गली में देर रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब बेखौफ बदमाशों ने खूनी खेल खेलते हुए चार युवकों पर तलवारों से प्राणघातक हमला कर दिया.
पुलिस केउ अनुसार हर्षित अग्रवाल उम्र 25 वर्ष अपने साथी मनीष सोनी, अमन सेन और राहुल सोनी के साथ नट बाबा की गली के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे. तभी वहां पहले से शराब पी रहे आदतन बदमाश पप्पू कंजा उर्फ बालकिशन जैन, आशु उर्फ आलूबंडा, मुकेश जैन और उनका एक अन्य साथी नागिन की तरह लहराते हुए आ पहुंचे. पप्पू कंजा ने दादागिरी दिखाते हुए शराब पीने के लिए पैसों की अड़ीबाजी शुरू कर दी. जैसे ही हर्षित, मनीष और राहुल ने पैसे देने से साफ इनकार किया, बदमाशों के सिर पर खून सवार हो गया.
देखते ही देखते उन्होंने गंदी-गंदी गालियां बकते हुए सीधे जान से मारने की नीयत से चमचमाती तलवारें निकाल लीं और युवकों पर टूट पड़े! तलवारों के ताबड़तोड़ वार से अमन के सिर पर गहरी चोट आई, राहुल का कान और पैर कट गया, जबकि मनीष के दोनों हाथ और हर्षित के पैर बुरी तरह लहुनान हो गए. चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. घटना से इलाके में जबरदस्त सनसनी और दहशत का माहौल है. पीडि़त हर्षित अग्रवाल की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की संगीन धाराओं 296बी, 109(1), 115(2), 119(1), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब इन फरार खूनी हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

