बाइक सवार बदमाशों ने चाकू अड़ाकर स्कूली छात्र से एक्सिस गाड़ी, मोबाइल फोन लूटा, व्हीकल स्टेट रांझी क्षेत्र में घटना से सनसनी

बाइक सवार बदमाशों ने चाकू अड़ाकर स्कूली छात्र से एक्सिस गाड़ी, मोबाइल फोन लूटा, व्हीकल स्टेट रांझी क्षेत्र में घटना से सनसनी

प्रेषित समय :15:06:49 PM / Thu, Nov 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में व्हीकल स्टेट रांझी में बीती रात मोटर साइकल से आए तीन बदमाशों ने स्कूली छात्र प्रियांशु मेहतो को चाकू अड़ाकर उसकी नई एक्सिस गाड़ी व मोबाइल फोन छीना और भाग निकले. घटना से घबराए प्रियांशु ने परिजनों की मदद से थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रांझी के अंबेडकर चौक इंदिरा नगर निवासी 16 वर्षीय प्रियांशु मेहतो (जो कक्षा 11वीं का छात्र है) अपनी बुआ नीते मेहतो की नई एक्टिवा स्कूटी पर अपने दोस्त आयुष बाल्मीक के साथ सवार होकर लौट रहा था. रात करीब 8 बजे जब दोनों वीएफजे सरकारी चक्की चौराहे के पास पहुंचे, तभी अचानक तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी मोटरसाइकिल अड़ाकर उनका रास्ता रोक लिया. इससे पहले कि छात्र कुछ समझ पाता, बदमाशों ने खौफनाक तरीके से आतंक फैलाना शुरू कर दिया.

उनमें से एक बदमाश ने चाकू निकालकर छात्र प्रियांशु को धमकी देते हुए मोबाइल फोन व एक्सिस छीनकर भाग निकले. लूट की घटना से घबराए प्रियांशु व उसके दोस्त आयुष ने परिजनों को खबर दी, इसके बाद थाना पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में बताया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस की टीमें आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-