जबलपुर में कलेक्टर ने खेतों का निरीक्षण ट्रैक्टर में बैठकर किया, किसानों से की चर्चा

जबलपुर में कलेक्टर ने खेतों का निरीक्षण ट्रैक्टर में बैठकर किया, किसानों से की चर्चा

प्रेषित समय :16:45:04 PM / Thu, Nov 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने आज पनागर पहुंचकर ट्रैक्टर में बैठकर खेतों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एक दर्जन से अधिक किसानों से चर्चा की. किसानों ने बताया कि फसल कटने के कई दिन बाद भी पलारी काटने की मशीनें नहीं मिल रही हैं.

इसके कारण खेतों की जुताई और अगली फसल की बुआई नहीं हो पा रही है. किसानों ने मशीनों की कमी के चलते समय पर पलारी नहीं हटने पर उसे जलाने की मजबूरी भी बताई. पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने पलारी जलाने पर किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने और मशीनों की कमी को लेकर सरकार को घेरा था. इसके बाद गुरुवार को कलेक्टर ने पनागर के खेतों का निरीक्षण किया. उन्होंने किसानों से उनकी समस्याएं जानीं और खेतों में उपलब्ध संसाधनों की स्थिति देखी. कलेक्टर ने किसानों के साथ खेतों की मिट्टी में नमी भी देखी. किसानों ने बताया कि फसल कटाई के बाद कई दिन बीतने के बावजूद पलारी काटने की मशीनें उपलब्ध नहीं हो रही हैं. इससे अगली फसल की तैयारी प्रभावित हो रही है.

कलेक्टर ने बेलर और शीडर मशीनें देखी-

खेतों का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर ने बेलर और शीडर मशीनों के संचालकों से भी बातचीत की. उन्होंने किसानों के साथ देखा कि बेलर यूनिट की मदद से फसल के अवशेषों को काटकर किस तरह इक_ा किया जा रहा है. इसके साथ ही शीडर मशीन से खेत में बुआई की प्रक्रिया भी देखी. कलेक्टर ने किसानों को आश्वासन दिया कि प्रशासन और किसान आपसी समन्वय से काम करेंगे, ताकि पर्यावरण की सुरक्षा के साथ खेती भी प्रभावित न हो. उन्होंने बताया कि कुछ किसानों ने संसाधनों की कमी के साथ खेतों से जुड़ी समस्याएं भी बताई हैं.

दस दिन से कटे खेतों में नहीं हट पा रही पलारी

किसान विवेक पटेल ने बताया कि सैकड़ों किसानों के खेत 10-10 दिनों से फसल कटने के बाद खाली पड़े हैं, लेकिन मशीनें नहीं मिलने से फसल के अवशेष नहीं कट पा रहे हैं. पलारी नहीं हटने के कारण किसान परेशान हैं. किसानों ने भी माना कि पलारी काटने वाली मशीनों की संख्या पर्याप्त नहीं है. किसानों का कहना है कि अगर समय पर पलारी काटने की मशीन नहीं मिली तो मजबूरी में उसे जलाना पड़ेगा.

बेलर मशीन से पराली के ठोस बंडल बनाए जाते हैं-

पलारी जलाने से पर्यावरण में प्रदूषण फैलता है. इससे बचने के लिए अब पलारी काटने में आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग किया जा रहा है. बेलर मशीन फसल कटाई के बाद खेत में बिखरी पराली, पुआल और सूखे चारे को इक_ा करके ठोस ग_रों यानी बेल में बांधती है. यह मशीन ट्रैक्टर से चलती है. इससे खेत को अगली फसल की बुआई के लिए जल्दी साफ करने में मदद मिलती है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-