जबलपुर के रांझी में एसएएफ जवान से लूट करने वाले चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, बमबाज सरगना समेत 4 गिरफ्तार!

जबलपुर के रांझी में एसएएफ जवान से लूट करने वाले चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, बमबाज सरगना समेत 4 गिरफ्तार!

प्रेषित समय :19:54:53 PM / Thu, Nov 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रांझी में एसएएफ जवान के साथ लूट करने वाले चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरोह का सरगना बमबाजी के मामले में पहले से फरार चल रहा था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जिंदा बम भी बरामद किया है.

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि घटना 4 तारीख की दरमियानी रात की है. एसएएफ जवान प्रदीप पांडे उस वक्त सिविल ड्रेस में अपने किसी काम से लौट रहे थे. इसी दौरान, दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बेखौफ बदमाशों ने घात लगाकर जवान के हाथ से मोबाइल छीना और अंधेरे का फायदा उठाकर हवा में बाइक लहराते हुए फरार हो गए. मामले की गंभीरता को भांपते हुए रांझी पुलिस ने तुरंत विशेष टीमों का गठन किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई.

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर ली गई.  पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए बदमाशों की पहचान लखन चौधरी, सौरभ चौधरी, रिक्की एंथोनी और शिवा बोचरी के रूप में हुई है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर जवान से लूटा गया कीमती मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई दोनों मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-