जबलपुर. एमपी के जबलपुर में माढ़ोताल स्थित संस्कार सिटी में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है. कुण्डम बघराजी एमपीईबी कार्यालय में पदस्थ जेई इंद्रपाल सिंह के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात शातिर चोर घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखी 25 हजार की नकदी और करीब सवा दो लाख रुपए कीमत के चांदी के आभूषण समेटकर रफूचक्कर हो गए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षीय इंद्रपाल सिंह फेस-03, संस्कार सिटी, सूरतलाई में अपने परिवार के साथ रहते हैं. वह गत 9 नवंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे किसी आवश्यक कार्य से ग्वालियर के लिए निकले थे. घर सूना था और मुख्य दरवाजे पर मजबूत ताला लगा हुआ था. इस दौरान घर में घुसकर चोरों ने सोने चांदी के जेवर व नगदी रुपयों पर हाथ साफ कर दिया. अगले दिन 10 नवंबर को पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं और दरवाजे खुले पड़े हैं.
यह खबर सुनते ही जेई साहब ग्वालियर से जबलपुर के लिए रवाना हुए और 11 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे अपने घर पहुंचे. जब इंद्रपाल सिंह ने घर के अंदर कदम रखा, तो उनके होश उड़ गए. पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था. बेडरूम में रखी अलमारी और ड्रेसिंग टेबल के ड्रॉर खुले थे और सारा कीमती सामान जमीन पर बिखरा हुआ था. आलमारी के लॉकर में रखे 25,000/- रुपये नकद, 250 ग्राम चांदी की 5 जोड़ी पायल, चांदी के इस्तेमाल किए हएमपीईबी जेई के सूने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार!
जबलपुर. एमपी के जबलपुर में माढ़ोताल स्थित संस्कार सिटी में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है. कुण्डम बघराजी एमपीईबी कार्यालय में पदस्थ जेई इंद्रपाल सिंह के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात शातिर चोर घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखी 25 हजार की नकदी और करीब सवा दो लाख रुपए कीमत के चांदी के आभूषण समेटकर रफूचक्कर हो गए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षीय इंद्रपाल सिंह फेस-03, संस्कार सिटी, सूरतलाई में अपने परिवार के साथ रहते हैं. वह गत 9 नवंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे किसी आवश्यक कार्य से ग्वालियर के लिए निकले थे. घर सूना था और मुख्य दरवाजे पर मजबूत ताला लगा हुआ था. इस दौरान घर में घुसकर चोरों ने सोने चांदी के जेवर व नगदी रुपयों पर हाथ साफ कर दिया. अगले दिन 10 नवंबर को पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं और दरवाजे खुले पड़े हैं.
यह खबर सुनते ही जेई साहब ग्वालियर से जबलपुर के लिए रवाना हुए और 11 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे अपने घर पहुंचे. जब इंद्रपाल सिंह ने घर के अंदर कदम रखा, तो उनके होश उड़ गए. पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था. बेडरूम में रखी अलमारी और ड्रेसिंग टेबल के ड्रॉर खुले थे और सारा कीमती सामान जमीन पर बिखरा हुआ था. आलमारी के लॉकर में रखे 25,000/- रुपये नकद, 250 ग्राम चांदी की 5 जोड़ी पायल, चांदी के इस्तेमाल किए हुए कड़े, एक चांदी का गुच्छा और एक चांदी की राखी, एक विशेष चांदी का चोंग गायब था.
दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, चोरी की घटना की सूचना मिलते ही माढोताल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से साक्ष्य जुटाए.ुए कड़े, एक चांदी का गुच्छा और एक चांदी की राखी, एक विशेष चांदी का चोंग गायब था. दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, चोरी की घटना की सूचना मिलते ही माढोताल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से साक्ष्य जुटाए.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

