रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग के भीतर प्रशासनिक बदलाव किया गया है. शहर की कानून-व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट ने चार निरीक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं. पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया. इसके बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
यह फेरबदल वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद किया गया है. बैठक में थानों में लंबित अपराधों की जांच, विवेचना की प्रगति और मामलों के निराकरण की स्थिति पर चर्चा हुई थी.
तेलीबांधा, आमानाका और उरला थाने में नए प्रभारी
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षकों की नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:
|
निरीक्षक |
नई पदस्थापना |
|---|---|
|
अजय झा |
आमानाका थाना |
|
सुधांशु बघेल |
उरला थाना |
|
रोहित मालेकर |
तेलीबांधा थाना |
|
बालेश्वर लहरे |
रक्षित केंद्र रायपुर |
इस बदलाव के तहत अजय झा को तेलीबांधा से आमानाका भेजा गया है, जबकि सुधांशु बघेल को आमानाका से उरला की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं रोहित मालेकर अब उरला के स्थान पर तेलीबांधा थाने का प्रभार संभालेंगे. टिकरापारा में पदस्थ बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र रायपुर भेजा गया है.
लंबित मामलों के निपटारे पर पुलिस कमिश्नरेट का जोर
पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है. हाल ही में वरिष्ठ अधिकारियों ने अपराधों की विवेचना और लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की थी. इस दौरान जांच में तेजी लाने और मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.
इसी के बाद थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. जारी आदेश के मुताबिक नई पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेंगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

