ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित पिंटो पार्क औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक फैक्ट्री परिसर में खड़े ऑक्सीजन टैंकर में जोरदार विस्फोट हो गया. धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. टैंकर पूरी तरह तबाह हो गया, जबकि आसपास के मकानों और औद्योगिक इकाइयों की दीवारों व खिड़कियों को नुकसान पहुंचा. राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
पुलिस के मुताबिक, धमाका 'शिव कंप्रेस्ड एयर प्रोडक्ट्स' फैक्ट्री परिसर में हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. ग्वालियर की प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि विस्फोट काफी तेज था. इसकी वजह से आसपास की कई इमारतें भी प्रभावित हुई हैं.
धमाके के कारणों की जांच शुरू
पुलिस के अनुसार, टैंकर में विस्फोट किस वजह से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है. हादसे के समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी ग्वालियर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

