चिकन दुकान संचालक पर प्राणघातक हमला, ग्राहक बुलाने को लेकर टकराव

चिकन दुकान संचालक पर प्राणघातक हमला, ग्राहक बुलाने को लेकर टकराव

प्रेषित समय :17:09:50 PM / Thu, Nov 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में व्हीकल मोड़ रिछाई व्हीकल मोड़ देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्राहक बुलाने जैसी मामूली बात पर उपजे विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. दबंगई दिखाते हुए दो युवकों ने मिलकर एक चिकन दुकान के संचालक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया. हमलावरों ने युवक की हत्या करने की नीयत से सीधे उसके गले पर चाकू घोंप दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नशा मुक्ति केंद्र के पास कुदवारी निवासी 26 वर्षीय राजेश साहू रिछाई व्हीकल मोड़ स्थित अंकुर चिकिन सेंटर पर काम करता है. बीती रात करीब 12 बजे दुकान संचालक महेंद्र उर्फ अंकुर खटीक अपने एक अन्य कर्मचारी साहिल को छोडऩे के लिए महाराजपुर गए हुए थे. इसी दौरान सामने वाली लाइन में 'भैयाजी चिकिन' नाम से दुकान चलाने वाला आरोपी राहुल धुर्वे वहां आ धमका. राहुल ने ग्राहकों को अपनी दुकान पर बुलाने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई. विवाद बढ़ता देख आरोपी राहुल ने अपने साथी अर्जुन काछी को भी मौके पर बुला लिया.

इसी बीच जब दुकान संचालक महेंद्र उर्फ अंकुर खटीक वापस लौटे और उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो दोनों आरोपियों ने उन पर ही हमला बोल दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी अर्जुन काछी ने महेंद्र को पीछे से कसकर पकड़ लिया और राहुल धुर्वे ने जान से मारने की नीयत से चाकू निकालकर महेंद्र के बाएं गले पर जोरदार वार कर दिया. गले में चाकू लगते ही महेंद्र खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घटना के बाद दोनों आरोपी खुलेआम धमकी देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. आनन-फानन में घायल महेंद्र को पहले विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. फिलहाल अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है. अधारताल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 115(2), 118(1), 296(बी), &51(2) और &(5) के तहत गंभीर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-