जबलपुर के विजयनगर में लूट की सनसनीखेज वारदात, घर के दरवाजे पर बैठी महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भागे बाइक सवार

जबलपुर के विजयनगर में लूट की सनसनीखेज वारदात, घर के दरवाजे पर बैठी महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भागे बाइक सवार

प्रेषित समय :19:16:46 PM / Wed, Nov 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में विजय नगर स्थित कंचन विहार कालोनी में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया. जब घर के दरवाजे पर बैठी महिला के गले से सोने की चेन लूटकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले. महिला ने शोर मचाया, उस वक्त तक लुटेरे भाग चुके थे. दिन दहाड़े हुए घटनाक्रम से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंचन विहार के ब्लॉक नंबर 34 में रहने वाली सुनीता दुबे शाम को अपने घर के बाहरदरवाजे पर बैठी हुई थीं. तभी मुख्य मार्ग से अचानक एक युवक आया आया और सुनीता दुबे से आगे के रास्ते के बारे में पूछा, सुनीता ने रास्ता बंद होने की जानकारी दी, इस बीच शातिर बदमाश ने पलक झपकते ही सुनीता के गले सोने की चेन झपट्टा मारकर लूट ली. सुनीता दुबे ने चीख-पुकार मचाई, उनके घर के अंदर मौजूद परिजन तुरंत बाहर दौड़े और बदमाशों के पीछे भागे.

लेकिन लुटेरे पहले से ही पूरी प्लानिंग करके आए थे. मुख्य सड़क पर उनका दूसरा साथी पहले से ही बाइक स्टार्ट करके इंतजार कर रहा था. चेन झपटते ही पहला बदमाश दौड़कर बाइक पर बैठा और दोनों घड़ी चौक की तरफ फरार हो गए. सुनीता दुबे ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि लुटेरों की पहचान हो सके. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-