जबलपुर में 5 फरार बदमाशों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, हर एक पर 5,000 का नकद इनाम घोषित

जबलपुर में 5 फरार बदमाशों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, हर एक पर 5,000 का नकद इनाम घोषित

प्रेषित समय :18:02:53 PM / Sat, Nov 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. शहर की कानून-व्यवस्था को चुनौती देकर लंबे समय से फरार चल रहे पांच बदमाशों पर पुलिस ने शिकंजा कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. जबलपुर पुलिस अधीक्षक (स्क्क) संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने इन सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने, ठोस सूचना देने या सीधे पकड़वाने वाले व्यक्ति के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है. प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम रखा गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना लार्डगंज क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग गंभीर मामलों के आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पहले मामले में अपराध क्रमांक 383/2026 (धारा 316(5), 61(2) बीएनएस) के तहत फरार आरोपी अनिकेत सोनी (पिता मदनलाल सोनी, निवासी गोलबाजार अलका बिल्डिंग, लार्डगंज) की गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है. दूसरे मामले में अपराध क्रमांक 679/2026 (धारा 296(ए), 109(1), 3(5) बीएनएस) से जुड़े चार फरार आरोपियों पर भी 5-5 हजार रुपये का इनाम रखा गया है. इनमें अनिकेत नेमा (उम्र 27 वर्ष, निवासी बल्देवबाग संजय गांधी मार्केट, कोतवाली), पीयूष रैकवार (उम्र 24 वर्ष, निवासी शिवनगर, कोतवाली), ऋषभ यादव (उम्र 30 वर्ष, निवासी पटेल मोहल्ला दीक्षितपुरा, कोतवाली) और शैलेश उर्फ बिट्टू गोटिया (उम्र 27 वर्ष, निवासी चेरीताल, कोतवाली) शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि इन आरोपियों के संबंध में कोई भी सुराग या जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और सही जानकारी व सहयोग पर तय पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-