जबलपुर. कांग्रेस का 26 नवंबर को प्रस्तावित संविधान रक्षा मार्च अब भोपाल के बजाय जबलपुर में आयोजित किया जाएगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसकी जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव को दी है. कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है.
22 नवंबर को तय होगी आयोजन की रूपरेखा
मार्च की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए 22 नवंबर को जबलपुर में बैठक बुलाई गई है. इसमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहर के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व विधायक शामिल होंगे.
आसपास के जिलों के पदाधिकारियों को भी बुलावा
बैठक में सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, पन्ना, कटनी, शहडोल और उमरिया के कांग्रेस जिला अध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधायकों तथा जिला संगठन के विधानसभा प्रभारियों को भी आमंत्रित किया गया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

