जबलपुर। एमपी हाईकोर्ट ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, सतना के तीन एडहॉक लेक्चरर्स को सेवाओं में बरकरार रखने के अंतरिम आदेश का पालन नहीं किए जाने पर सख्त रुख अपनाया है।
कोर्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने की हिदायत देते हुए स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं होने पर आफिसर इन चार्ज (ओआइसी) को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर जवाब देना होगा। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता प्रवीण कुमार वर्मा व ज्योति वर्मा ने पक्ष रखा। न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ ने अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिए। याचिकाकर्ता नीरज सिंह, विवेक कुमार सिंह और नीरज कुमार सिंह विश्वविद्यालय में एडहाक लेक्चरर के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने सेवाएं समाप्त किए जाने की कार्रवाई को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने एक जुलाई 2023 को अंतरिम आदेश जारी कर तीनों को काम पर बरकरार रखने के निर्देश दिए थे।
एमपी हाईकोर्ट ने कहा, आदेश का पालन नहीं किया तो ओआईसी को होना पड़ेगा हाजिर
प्रेषित समय :19:46:13 PM / Mon, Nov 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर



