एक बैलगाड़ी पर चढ़े 50 से ज्यादा कांग्रेसी, भाजपा नेताओं ने कहा, ये तो अत्याचार है

एक बैलगाड़ी पर चढ़े 50 से ज्यादा कांग्रेसी, भाजपा नेताओं ने कहा, ये तो अत्याचार है

प्रेषित समय :17:43:37 PM / Thu, Nov 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जबलपुर में आज मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संविधान दिवस पर संविधान रक्षा मार्च निकाला. मार्च में संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया गया, लेकिन इसी दौरान एक बैलगाड़ी पर 50 से ज्यादा कांग्रेसियों के चढऩे पर सवाल खड़े हो गए है. इस मामले को लेकर भाजपा ने कहा कि कांग्रेस क्या संविधान की रक्षा करेगी. वह तो जानवरों पर भी अत्याचार कर रही है.

संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा की बात करने वाले नेता और कार्यकर्ता बैलों के प्रति संवेदनशीलता भूल गए. मार्च में शामिल एक बैलगाड़ी पर 50 से ज्यादा लोग सवार हो गए, जबकि उसे दो बैल खींच रहे थे. बैलगाड़ी पर सवार राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा एवं अन्य कांग्रेस नेता. मार्च गोल बाजार से शुरू होकर सुपर मार्केट, अंधेरदेव, टाउन हॉल, तुलाराम चौक और मालवीय चौक होते हुए वापस गोल बाजार पहुंचा. करीब चार किलोमीटर के इस रास्ते को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैलगाडिय़ों से तय किया. नेताओं के करीब रहने और उनके साथ चलने की होड़ में कार्यकर्ता भी बैलगाडिय़ों पर चढ़ गए. एक बैलगाड़ी पर 50 से 55 लोगों के सवार होने का दृश्य सामने आया है. इतनी बड़ी संख्या में लोगों का भार दो बैलों पर डालने से पशु क्रूरता को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

तन्खा बैलगाड़ी के साथ चलते नजर आए-

मार्च में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, पूर्व बरगी विधायक एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. तन्खा बैलगाड़ी के साथ चलते नजर आए, जबकि स्थानीय विधायक और पार्टी के अन्य नेता बैलगाडिय़ों पर सवार थे.

खंडेलवाल बोले, बेगुनाह जानवरों पर भी अत्याचार कर रहे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की समझ समाज से परे है. किसी भी विषय पर विरोध किया जाए तो उसका उद्देश्य समाज के सामने स्पष्ट होना चाहिए. एक बैलगाड़ी पर इतने लोग सवार हैं. आखिर इतनी उतावली क्यों है कि इंसानों के साथ-साथ बेगुनाह जानवरों पर भी अत्याचार करने से नहीं चूक रहे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की समझ पर समाज का हर व्यक्ति सवाल खड़े करता है.

पीपुल्स फॉर एनिमल की ट्रस्टी बोलीं-पशु कोई प्रदर्शन की वस्तु नहीं-

पीपुल्स फॉर एनिमल की ट्रस्टी गौरी मुलेखी ने बताया कि पशु कोई प्रदर्शन की वस्तु नहीं हैं और न ही उन्हें राजनीतिक रैलियों में तमाशे का हिस्सा बनाया जाना चाहिए. राजनीतिक दल और उद्देश्य चाहे कोई भी हो, पशुओं को राजनीतिक प्रदर्शन का माध्यम बनाना उचित नहीं है. संविधान की रक्षा के लिए रैली निकालना और उसी दौरान उसके अनुच्छेद 51्र(द्द) में निहित सभी जीवित प्राणियों के प्रति करुणा रखने के मूल कर्तव्य की अनदेखी करना, अपने आप में एक विरोधाभास है. संविधान के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता उसके मूल्यों को अपने आचरण में उतारने से ही प्रकट होती है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-