यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 IPS अधिकारियों के तबादले; 4 शहरों को मिले नए पुलिस कमिश्नर

यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 IPS अधिकारियों के तबादले; 4 शहरों को मिले नए पुलिस कमिश्नर

प्रेषित समय :14:44:31 PM / Fri, Nov 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में व्यापक बदलाव करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फेरबदल में चार प्रमुख शहरों के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं. इसके अलावा एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

नई नियुक्तियों के तहत जे. रविंद्र गौड़ को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. मोहित अग्रवाल को प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद और किरण एस. को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है.

इन वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची के अनुसार पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, रमित शर्मा को एडीजी लखनऊ जोन और प्रवीण कुमार को एडीजी बरेली जोन बनाया गया है. प्रभाकर चौधरी को डीआईजी लखनऊ रेंज, अभिषेक सिंह को डीआईजी आगरा रेंज, शैलेश कुमार पांडे को डीआईजी अलीगढ़ रेंज और आशीष तिवारी को डीआईजी सहारनपुर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा डॉ. गौरव ग्रोवर को एसएसपी मुरादाबाद, सुनीति को एसपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ और आकाश तोमर को एसपी डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद नियुक्त किया गया है.

एसपी और अन्य पदों पर भी बदलाव

नरेंद्र कुमार सिंह को एसपी पीटीसी सीतापुर, डॉ. अनिल कुमार पांडे को एसपी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ, अमित कुमार प्रथम को एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ और त्रिभुवन सिंह को एसपी जीआरपी मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है. वहीं राजेश कुमार श्रीवास्तव को एसपी इंटेलिजेंस मुख्यालय लखनऊ, सुशील कुमार शुक्ला को एसपी पीटीसी गोरखपुर, अजीत कुमार सिन्हा को एसपी यूपी पावर कॉरपोरेशन लखनऊ और दिनेश त्रिपाठी को डीसीपी प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है.

इन अधिकारियों के भी हुए तबादले

सतपाल अंतिल को एसएसपी अयोध्या, कुलदीप सिंह गुनावत को डीसीपी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट, प्रीति यादव को सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा और पुनीत द्विवेदी को एडीसीपी गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है. इसके साथ ही नीतू को एडीसीपी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट और अमित कुमावत को एडीसीपी आगरा पुलिस कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-