जबलपुर. छठ पर्व के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है. इनमें दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक-एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन तथा मुजफ्फरपुर से हडपसर (पुणे) के बीच वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. इन सभी ट्रेनों का पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है.
दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 03211 दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 28 नवंबर 2026 को दानापुर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी. अगले दिन यह ट्रेन सतना में रात 11:40 बजे, कटनी में रात 1 बजे, जबलपुर में रात 2:35 बजे और इटारसी में सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी. यहां से रवाना होने के बाद ट्रेन अगले दिन रात 9:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 03212 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर स्पेशल 30 नवंबर को रात 12:45 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन उसी दिन इटारसी में शाम 4 बजे, जबलपुर में रात 9:10 बजे और कटनी में रात 10:50 बजे पहुंचेगी. अगले दिन रात 1:20 बजे सतना पहुंचने के बाद दोपहर 12 बजे दानापुर पहुंचेगी.
मुजफ्फरपुर-हडपसर वन-वे स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 05213 मुजफ्फरपुर-हडपसर वन-वे स्पेशल 28 नवंबर 2026 को मुजफ्फरपुर से रात 7:20 बजे रवाना होगी. अगले दिन यह ट्रेन सतना में दोपहर 12:15 बजे, कटनी में दोपहर 2:05 बजे, जबलपुर में शाम 4:40 बजे और इटारसी में रात 7:50 बजे पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन सुबह 11:40 बजे हडपसर स्टेशन पहुंचेगी.
यह ट्रेन हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल और मनमाड सहित अन्य निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी.
इस वन-वे स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे. रेलवे ने यात्रियों से इन विशेष ट्रेनों की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

