नई दिल्ली. Hyundai भारतीय बाजार में अपनी SUV लाइनअप को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी 2030 तक कई नए मॉडल पेश करने की योजना पर काम कर रही है. इसी रणनीति के तहत एक नई बड़ी पेट्रोल-हाइब्रिड SUV विकसित की जा रही है, जिसे Hyundai Alcazar से ऊपर रखा जा सकता है. इस आगामी SUV को हाल ही में दक्षिण कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और एक्सटीरियर से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं.
इस नई 7-सीटर SUV की योजना का खुलासा कंपनी ने सितंबर 2024 में किया था. इसके बाद इस महीने की शुरुआत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान इसकी झलक मिली थी. अब एक बार फिर टेस्टिंग में नजर आने के बाद इसके डिजाइन को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
Hyundai की नई SUV का डिजाइन होगा अलग
Hyundai अपनी नई कारों में Art of Steel डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन आगामी 7-सीटर SUV का डिजाइन इससे थोड़ा अलग हो सकता है. जहां कंपनी की नई SUVs में शार्प और एंगुलर डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं, वहीं इस मॉडल में ज्यादा पारंपरिक और राउंडेड डिजाइन दिया गया है.
इसका डिजाइन खासतौर पर फैमिली ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा सकता है, जो बड़ी SUV में आराम, स्पेस और व्यावहारिकता को प्राथमिकता देते हैं.
Alcazar से बड़ी होगी नई 7-सीटर SUV
आकार के मामले में Hyundai की नई SUV मौजूदा Alcazar से बड़ी होने की उम्मीद है. कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि यह भारतीय बाजार में बड़े SUV सेगमेंट में अपनी जगह बनाएगी.
भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Tata Safari और Mahindra XUV 7XO जैसी SUVs से हो सकता है.
सामने और साइड प्रोफाइल में दिखे ये बदलाव
टेस्टिंग के दौरान सामने आए मॉडल में कई नए डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिले हैं. इसमें सीधा फ्रंट फेशिया, क्लैमशेल बोनट, फ्रंट पार्किंग सेंसर और नया बंपर शामिल है.
इसके साइड प्रोफाइल में गोल व्हील आर्च, बड़े अलॉय व्हील्स और फ्लैट बेल्टलाइन दी गई है. वहीं, पीछे की तरफ हल्की टेपर होती रूफलाइन इसे स्पोर्टी लुक देने का काम करती है.
पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन के साथ आने की उम्मीद
Hyundai की इस आगामी SUV को पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके इंजन, हाइब्रिड सिस्टम, माइलेज, फीचर्स या लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
बड़े SUV सेगमेंट में पहले से ही Mahindra XUV 7XO, Scorpio-N, Tata Harrier और Safari जैसे मॉडल मौजूद हैं. ऐसे में Hyundai की नई हाइब्रिड SUV की एंट्री इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा सकती है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

