सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी एक दिन में ₹10,000 सस्ती: दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में जानें 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा रेट

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी एक दिन में ₹10,000 सस्ती: दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में जानें 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा रेट

प्रेषित समय :16:10:56 PM / Wed, Nov 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली.सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. घरेलू सराफा बाजार से लेकर वायदा कारोबार तक दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आ गए हैं. चांदी की कीमत में एक ही दिन में 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, सोने के दाम भी 3 हजार रुपये से ज्यादा टूट गए हैं. ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार के ताजा भाव जानना जरूरी है.

गुडरिटर्न्स के मुताबिक, बुधवार सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 3,170 रुपये गिरकर 1,24,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत में 2,950 रुपये की कमी आई और यह 1,14,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 2,410 रुपये गिरकर 93,590 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.

चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली के हाजिर बाजार में बुधवार सुबह चांदी का भाव 10 हजार रुपये टूटकर 1,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.

दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. बुधवार को प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के हाजिर भाव इस प्रकार रहे:

शहर

24 कैरेट

22 कैरेट

18 कैरेट

चेन्नई

₹1,24,580

₹1,14,200

₹93,450

मुंबई

₹1,24,580

₹1,14,200

₹93,440

दिल्ली

₹1,24,730

₹1,14,350

₹93,590

कोलकाता

₹1,24,580

₹1,14,200

₹93,440

बेंगलुरु

₹1,24,580

₹1,14,200

₹93,440

हैदराबाद

₹1,24,580

₹1,14,200

₹93,440

केरल

₹1,24,580

₹1,14,200

₹93,440

पुणे

₹1,24,580

₹1,14,200

₹93,440

वडोदरा

₹1,24,630

₹1,14,250

₹93,490

अहमदाबाद

₹1,24,630

₹1,14,250

₹93,490

जयपुर

₹1,24,730

₹1,14,350

₹93,590

लखनऊ

₹1,24,730

₹1,14,350

₹93,590

MCX पर भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी बुधवार को सोने और चांदी के भाव गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए.

सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 533 रुपये टूटकर 1,21,796 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 0.48 फीसदी यानी 698 रुपये गिरकर 1,44,740 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का भाव टूटा

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला. कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.24 फीसदी यानी 8.50 डॉलर गिरकर 3,582.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.15 फीसदी यानी 5.51 डॉलर की गिरावट के साथ 3,551.34 डॉलर प्रति औंस रह गई.

चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भी कमजोरी

सोने के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई. कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.14 फीसदी यानी 0.06 डॉलर टूटकर 41.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.

वहीं, स्पॉट सिल्वर की कीमत में 0.15 फीसदी यानी 0.06 डॉलर की गिरावट आई और यह 40.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-