कोहरे का असर: रेलवे ने 1 दिसंबर से फरवरी तक 20 ट्रेनें कीं रद्द, 26 के फेरों में कटौती; देखें पूरी लिस्ट

कोहरे का असर: रेलवे ने 1 दिसंबर से फरवरी तक 20 ट्रेनें कीं रद्द, 26 के फेरों में कटौती; देखें पूरी लिस्ट

प्रेषित समय :18:54:02 PM / Sat, Nov 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली.सर्दियों में घने कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है. दिसंबर और जनवरी में कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने और परिचालन में देरी की समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पहले से ही कई ट्रेनों को रद्द करने और कुछ के फेरे कम करने का फैसला लिया है.

रेलवे ने 28 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. इसके तहत 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक ट्रेनों के संचालन और समय-सारणी में बदलाव लागू रहेगा. इस फैसले का उद्देश्य सर्दियों के दौरान कोहरे के बीच रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखना और यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करना है.

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कुल 20 ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि 26 अन्य ट्रेनों को सप्ताह के निर्धारित दिनों में रद्द किया जाएगा. इन ट्रेनों के फेरे घटाए जाने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन का शेड्यूल जांचना जरूरी होगा.

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र के अनुसार, कोहरे के दौरान ट्रेनों का सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए 1 दिसंबर से अगले साल 28 फरवरी तक यह व्यवस्था लागू की गई है. इस दौरान कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का संचालन सप्ताह में निर्धारित दिनों पर नहीं होगा.

20 ट्रेनें पूरी तरह रहेंगी रद्द

रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि के लिए पूरी तरह बंद रहेगा.

ट्रेन नंबर

ट्रेन का नाम

रद्द रहने की अवधि

14112

प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

1 दिसंबर से 24 फरवरी

14111

मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस

2 दिसंबर से 24 फरवरी

22198

झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस

4 दिसंबर से 26 फरवरी

22197

कोलकाता-झांसी एक्सप्रेस

6 दिसंबर से 28 फरवरी

22857

सांतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस

7 दिसंबर से 22 फरवरी

22858

आनंद विहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस

8 दिसंबर से 23 फरवरी

14003

मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस

5 दिसंबर से 2 मार्च

14004

नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस

3 दिसंबर से 28 फरवरी

14523

बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस

3 दिसंबर से 1 मार्च

14524

अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस

1 दिसंबर से 27 फरवरी

14617

पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस

3 दिसंबर से 2 मार्च

14618

अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस

1 दिसंबर से 28 फरवरी

15903

डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस

4 दिसंबर से 26 फरवरी

15904

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस

6 दिसंबर से 28 फरवरी

15620

कामाख्या-गया एक्सप्रेस

7 दिसंबर से 22 फरवरी

15619

गया-कामाख्या एक्सप्रेस

8 दिसंबर से 23 फरवरी

15621

कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस

3 दिसंबर से 25 फरवरी

15622

आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस

4 दिसंबर से 26 फरवरी

13035

हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस

1 दिसंबर से 26 फरवरी

13036

देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस

2 दिसंबर से 27 फरवरी

26 ट्रेनों के फेरे किए गए कम

पूरी तरह रद्द की गई ट्रेनों के अलावा रेलवे ने 26 अन्य ट्रेनों के परिचालन में भी कटौती की है. ये ट्रेनें सप्ताह के कुछ निर्धारित दिनों में नहीं चलेंगी. इनके बदले हुए शेड्यूल की जानकारी इस प्रकार है.

ट्रेन नंबर

ट्रेन का नाम

किन दिनों में रद्द रहेगी

11123

ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस

सोमवार और गुरुवार

11124

बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस

मंगलवार और शुक्रवार

22406

आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ

बुधवार

22405

भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ

गुरुवार

15033

पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस

सोमवार, मंगलवार और बुधवार

15034

लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस

सोमवार, मंगलवार और बुधवार

15079

पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस

रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार

15080

गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस

रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार

15074

टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस

बुधवार

15073

सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस

गुरुवार

15076

टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस

मंगलवार और शनिवार

15075

शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस

बुधवार और रविवार

12505

कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस

रविवार और बुधवार

15483

अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस

बुधवार और शनिवार

15484

दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस

शुक्रवार और सोमवार

15725

न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस

मंगलवार

15726

आनंद विहार-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस

बुधवार

15909

डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस

शनिवार

15910

लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस

मंगलवार

12988

अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस

मंगलवार, गुरुवार और शनिवार

12987

सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस

बुधवार, शुक्रवार और रविवार

13019

हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस

रविवार

13020

काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस

मंगलवार

12357

कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस

शनिवार

12358

अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस

सोमवार

यात्रा से पहले जरूर जांच लें ट्रेन का स्टेटस

रेलवे के इस फैसले का असर उत्तर भारत, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और पूर्वोत्तर के कई प्रमुख रेल मार्गों पर पड़ेगा. खासतौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.

ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि टिकट बुक करने या स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का नंबर डालकर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर परिचालन की स्थिति जरूर जांच लें. इससे ट्रेन के रद्द होने या निर्धारित दिन पर नहीं चलने के कारण होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-