ऐसे खाएंगे कच्चा आम तो गर्मी से बचाव के साथ कोलेस्ट्रॉल भी करेगा कम

ऐसे खाएंगे कच्चा आम तो गर्मी से बचाव के साथ कोलेस्ट्रॉल भी करेगा कम

प्रेषित समय :12:19:48 PM / Tue, Apr 9th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

गर्मियों में कच्चे आम की भी बहुत डिमांड रहती है। लेकिन इसके फायदे के बारे में बहुत की कम ही लोग जानते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार इसमें कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं, जैसे कि इसमें विटामिन सी विटामिन ई, विटामिन ए और विटामिन के, इसी के साथ ही अन्य पोषक तत्व भी होते हैं इसमें, जो हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं। कच्चे आम के फायदे वास्तव में बहुत ही अनगिनत हैं।अगर आप कच्चे आम के फायदे नहीं जानते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें।

आंत की समस्या 
कच्चा आम लिवर और आंत की समस्याओं को भी कम करता है। इसका आप डिटॉक्स ड्रिंक भी बनाकर पी सकते हैं। कच्चा आम खाने से छोटी आंत में बाइल सिक्रीशन बढ़ता है। ऐसा होने से फैट का अब्जॉर्प्शन होता है और हार्मफुल माइक्रोब्स खत्म हो जाते हैं।

डीहाइड्रेशन को दूर करता है
कच्चे आम का पना गर्मियों को कई मौसमी बीमारियों के खतरे को कम करता है। कच्चे आम में हीट और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले गुण होते हैं। कच्चा आम शरीर से सोडियम क्लोराइड और आयरन के एक्सेस लॉस को कम करने का काम करता है। जिससे अधिक मात्रा में पसीना निकलने से भी शरीर में डिहाइड्रेशन की कमी नहीं होती है।

पेट की परेशानियों से राहत
कच्चा आम का सेवन गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर से भी बचाने का काम करता है। इसके अलावा यह कब्ज और अपच की समस्या जैसी पेट की समस्या को भी कंट्रोल करता है। गर्मी के मौसम में हाजमा सही रखने के लिए कच्चे आम को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

वेट लॉस में हेल्प करता है
कच्चे आम का सेवन वेट लॉस में भी मदद करता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो इसका सेवन करना शुरू कर दें। कच्चा आम कैलोरी को बर्न करने में मुख्य भूमिका निभाता है। साथ ही कच्चे आम में कैलोरी को तेजी से बर्न करने का गुण होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल
कच्चे आम के फायदे में कोलेस्ट्रॉल लेवल का कम होना भी शामिल है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा यह ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने का काम भी करता है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

न्यू लाइफ अस्पताल मेें आग की घटना मामले में तत्कालीन सीएमएचओ को मिली महज एक इंक्रीमेंट रोके जाने की सजा, हाई कोर्ट ने दिए यह निर्देश

CID सीरियल के 'डॉ. सालुंखे' जयपुर के नरेंद्र गुप्ता को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड!

वडोदरा में पलटी नाव, 13 बच्चे, दो टीचर की मौत, लाइफ जैकेट नहीं पहने थे..!