जबलपुर. इंडियन नेशनल सैलरी एम्पलाइज एवं प्रोफेशनल वर्कर्स फेडरेशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई मुख्य अतिथि पूर्व वरिष्ठ अधिकारी श्रम कानून के विशेषज्ञ श्री अजय मिश्रा , विशिष्ट अतिथि फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव राकेश डी पी पाठक और कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह रघुवंशी ने की.
इंडियन नेशनल सेलरीड एम्पलाइज एवं प्रोफेशनल वर्कर्स फेडरेशन के महामंत्री रामराज तिवारी ने वर्कर्स फेडरेशन की बैठक में संपूर्ण जानकारी से सभी के समक्ष एजेंडे को प्रस्तुत किया तत्पश्चात प्रदेश कमेटी के प्रदेश से आए हुए सभी पदाधिकारीयों ने एजेंडे का एक मतेन समर्थन किया. इंडियन नेशनल सैलरी इंप्लाइज एवं प्रोफेशनल वर्कर फेडरेशन इंटक के मुख्य अतिथि अजय मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार ने 29 पुराने श्रम कानून को खत्म करके 21 नवंबर 2025 को नए लेबर कोड लागू कर दिए हैं जो अब 2026 से पूरी तरह से अमल में आ गए है द्य मध्य प्रदेश सरकार ने भी अपना नया श्रम नियम कानून बना लिया है जिसका इसी सप्ताह प्रकाशित होने की संभावना है.
अजय मिश्रा ने बताया कि वेतन संहिता 2019 तथा औद्योगिक संबंध संहिता 2020 एवं सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा स्वास्थ्य और कार्य दिवस संहिता 2020 लागू हुए हैं वह कर्मचारी एवं श्रमिकों के हितार्थ कुछ अच्छे कानून है साथ ही सैलरी एम्पलाई कौन है इस संबंध में मुख्य अतिथि श्री अजय मिश्रा ने कहा कि जो किसी कंपनी संस्था में मासिक वेतन पर काम करता है चाहे वह प्राइवेट हो या शासकीय या एनसीएल, एनटीपीसी, अदानी, बीएच ई एल , बिजली कंपनियों के कर्मचारी हो सभी कर्मचारियों को श्रमिकों को नियुक्त पत्र अनिवार्य रूप से दिया जाना चाहिए तथा वेतन नियम के संबंध में सारी जानकारी दी जाएं. संगठन के महामंत्री श्री राम राज तिवारी ने कहा कि ई टी सी का 50त्न वेतन होना चाहिए ताकि पी एफ/ ग्रेच्युटी में घद्बटा ना हो इस विषय पर प्रकाश डाला गया.
फेडरेशन इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने प्रदेश कार्यकारिणी का संचालन करते हुए सभी नियमों कानून से अवगत कराया तथा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जिला संभाग एवं प्रदेश से आए हुए सभी पदाधिकारी से आग्रह किया कि इस फेडरेशन की सदस्यता बनाकर इन कर्मचारियों का हित संवर्धन करना है. फेडरेशन प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल त्रिपाठी ने संगठन को विस्तार करने महत्वपूर्ण सुझाव दिया. यूथ इंटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा भेल के महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी संगठन में ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोडऩे का आव्हान करते हुए आभार व्यक्त किया. मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह रघुवंशी, नरेंद्र मिश्रा ,रामराज तिवारी, राहुल त्रिपाठी, जेपी त्रिपाठी ,अजय मिश्रा, राकेश डीपी पाठक, सुमन लता डेहरिया, मिथिलेश तिवारी ,एन के यादव,कमलेश सिंह, रंजन सिंह, उमाशंकर मेहता,आरके हर्ट, पवन मिश्रा, सुमित कुमार, उमेश पांडे, अफसार अहमद,आदि अनेक लोगों ने एम्पलाइज के संबंध में अपनी बात रखी द्य आभार श्री मिथिलेश तिवारी द्वारा किया गया.

