बरेला में हुए बवाल को लेकर आक्रोशित, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी आफिस पहुंचे ग्रामीण

बरेला में हुए बवाल को लेकर आक्रोशित, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी आफिस पहुंचे ग्रामीण

प्रेषित समय :18:08:50 PM / Sat, Oct 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. बरेला के ग्राम बम्हनी में हुए विवाद को लेकर आक्रोशित ग्रामीणजन आज एसपी आफिस पहुंचे. जहां पर उन्होने जनपद सदस्य रामेश्वर साहू व उसके साथियों के खिलाफ ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो बरेला थाना का घेराव व चकाजाम करेगेें.

बरेला के ग्राम बम्हनी तिराहे पर स्थित प्रदीप साहू की किराना दुकान पर विवाद हो गया था. आरोपियों ने वहां जमकर गाली-गलौज की और डंडों तथा धारदार हथियारों से प्रदीप साहू के परिवार पिंकी साहू, संध्या साहू, जगदीश साहू पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवेश पटेल पर भी चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

आरोप है कि हमलावरों में जनपद सदस्य रामेश्वर साहू अपने तीन भाइयों (प्रहलाद साहू, लखन साहू, दिनेश साहू) और अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे थे. पुलिस ने धारा-109(1), 118(1), 296(ड्ढ), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस) में प्रकरण दर्ज किया है. विवाद के पीछे मुख्य कारण मूर्ति स्थापना का विवाद बताया जा रहा है. गांव में पिछले 50 वर्षों से स्थानीय लोगों द्वारा माता रानी की प्रतिमा स्थापित की जाती है, जबकि पिछले 4-5 वर्षों से रामेश्वर साहू 51 फीट की काली जी की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं. इस वर्ष युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवेश पटेल व ग्रामीणों द्वारा उसके पास ही दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने और चंदे व समिति को लेकर तनातनी चल रही थी. फिलहाल पुलिस ने मामला विवेचना में लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-