जबलपुर. एमपी के जबलपुर में अधारताल पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कियाहै. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात लाख रुपए के सोने, चांदी के जेवर बरामद किए है, जिन्हे आरोपियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किया था.
पुलिस अधिकारियों के बताया कि अधारताल क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी, इस दौरान पुलिस को खबर मिली कि एक गिरोह है जो सूने मकान को निशाना बना रहा है. जिसपर पुलिस ने तलाश शुरु की और चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
संदीप दीप घसिया (उम्र 25 वर्ष), निवासी- घसिया कॉलोनी, ठक्कर ग्राम, पानी की टंकी के बाजू में, थाना अधारताल, जबलपुर.
चिंटू उर्फ अनूप कुमार (उम्र 30 वर्ष), मूल निवासी- भिलाई पावर हाउस, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़), हाल निवासी- घसिया कॉलोनी, ठक्कर ग्राम, पानी की टंकी के बाजू में, थाना अधारताल, जबलपुर. पहली वारदात (रवींद्र नगर)- 27-28 जून 2026 की रात, स्टेट बैंक के सीनियर एसोसिएट अंकुर तिवारी जब अपनी मां को अस्पताल ले गए थे, पीछे से चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने के 4 कड़े, 5 अंगूठी, 1 हार, 5 टाप्स, चांदी के सिक्के, चूडिय़ां, टाइटन की 4 घडिय़ां और वाई-फाई सीसीटीवी कैमरा तक चुरा लिया था.
दूसरी वारदात (रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया)- 28 जून 2026 की शाम, उमा यादव अपनी बेटी के साथ बाजार गई थीं. लौटने पर उनके पति नशे में सोए मिले और होटल में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था. चोर वहां से सोने की नथ, चांदी की पायल, चूडिय़ां और चेन उड़ा ले गए थे.
तीसरी वारदात (महाकौशल नगर)- 30 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 के बीच, जब शिवबहादुर सिंह अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरु इलाज कराने गए थे, तो शातिर चोरों ने उनके सूने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहनों के साथ-साथ विदेशी मुद्रा और पुराने एंड्रॉइड मोबाइल भी साफ कर दिए थे.
चौथी वारदात (पुष्पक नगर)-19 अक्टूबर 2026 की रात, जब सुरेंद्र कुमार यादव अपने परिवार के साथ दुर्गा पंडाल में दर्शन करने गए थे, तब चोरों ने मेन दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखे सोने और चांदी के कीमती जेवर चुरा लिए थे.
सीसीटीव्ही फुटेज और मुखबिरों से बिछाया जाल-
लगातार हो रही चोरियों से इलाके में दहशत फैल गई थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने घटनास्थल के आसपास के दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया. फुटेज के हुलिए और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को महाराजपुर अधारताल से धर दबोचा.
पुलिस द्वारा बरामद किया गया माल-
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 25 ग्राम वजनी सोने की 2 अंगूठी, नाक की नथ, बेंदी और लगभग 1500 ग्राम वजनी चांदी का करधन, चूडिय़ां, पायल, सिक्के, लॉकेट, छत्र, मूर्तियां, बिछिया और बेलपत्र बरामद किए हैं.
इनकी रही सराहनीय भूमिका-
इस सनसनीखेज खुलासे और शातिर चोरों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में थाना प्रभारी अधारताल श्री विपिन ताम्रकार, उप निरीक्षक अनिल गौर, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र बडगैया और आरक्षक दुर्गेश दुबे सहित पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-




