जबलपुर में सराफा व्यापारियों से नकाबपोश बदमाशों ने की लूट, 6 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना, 5 लाख रुपए नगद लूटकर भागे

जबलपुर में सराफा व्यापारियों से नकाबपोश बदमाशों ने की लूट, 6 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना, 5 लाख रुपए नगद लूटकर भागे

प्रेषित समय :17:40:15 PM / Thu, Oct 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में खजरी खिरिया बायपास पनागर रोड पर  देर रात तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर दो सराफा व्यापारियों से उनकी कार लूट ली. कार में 6 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना और 5 लाख रुपए नकद रखे थे. वारदात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश शुरू की. आज सुबह कार कटंगी बायपास के पास मिल गई. पुलिस के मुताबिक कार में जेवरात सुरक्षित रखे मिले. आरोपियों की तलाश जारी है.

जानकारी के मुताबिक जबलपुर के नुनहाई निवासी दीपक जैन और आकाश सोनी रात करीब 2 बजे के बीच कार क्रमांक रूक्क 2र्0 ंरू 8311 से कटनी से लौट रहे थे. खजरी-खिरिया बायपास के पास उन्होंने सड़क किनारे कार रोकी और बाथरूम जाने के लिए बाहर निकले. इसी दौरान एक्टिवा से आए तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनके साथ मारपीट की और कार लेकर फरार हो गए. वारदात के बाद व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी.

इसके बाद जबलपुर और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी की गई. आधारताल थाना पुलिस के साथ कटंगी, पाटन सहित कई थानों की पुलिस ने भी तलाश शुरू की. पुलिस के अनुसार आज सुबह कटंगी बायपास के पास एक काली कार खड़ी होने की सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली तो उसमें जेवरात मिले. तीनों आरोपी अज्ञात हैं. उनकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-