दहशत का पर्याय 5 हजार का इनामी बदमाश राहुल दुबे गिरफ्तार, पुलिस को देख तीन मंजिला छत पर चढ़ा, किया पथराव,

दहशत का पर्याय 5 हजार का इनामी बदमाश राहुल दुबे गिरफ्तार, पुलिस को देख तीन मंजिला छत पर चढ़ा, किया पथराव,

प्रेषित समय :17:27:37 PM / Mon, Nov 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। जबलपुर के बरेला क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब पांच हजार रुपए का इनामी बदमाश पुलिस को देखते ही घर की छत पर चढ़ गया और पथराव करने लगा। पुलिस ने पथराव से बचते हुए आरोपी राहुल को पकड़ लिया, इसके बाद राहुल का जुलूस निकाला गया। घटना के बाद से क्षेत्र में सुबह से ही चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। 
                         पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देकर पिछले चार महीनों से फरार 5 हजार रुपए का इनामी राहुल दुबे की तलाश की जा रही थी। इस बीच खबर मिली कि राहुल दीवाली पर अपने घर आया है। जिसपर बरेला टीआई संगीता सिंह स्टाफ के साथ पहुंच गई। पुलिस को देखते ही शातिर बदमाश भागते हुए सीधे अपने घर के अंदर गया और छत पर चढ़कर पुलिस को धमकी देने लगा। इसके बाद भी जब पुलिस आगे बढ़ी तो पथराव करने लगा। यहां तक कि छत से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। करीब तीन घंटे तक मशक्कत करने के बाद पुलिस ने राहुल को छत से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का क्षेत्र में जुलूस निकालते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। टीआई संगीता सिंह ने बताया कि राहुल दुबे शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ जबलपुर के अलग-अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-