बरगी में शिक्षक के घर से सनसनीखेज चोरी, सोने, हीरे के जेवरों पर चोरों ने किया हाथ साफ, नवोदय विद्यालय परिसर में वारदात

बरगी में शिक्षक के घर से सनसनीखेज चोरी, सोने, हीरे के जेवरों पर चोरों ने किया हाथ साफ, नवोदय विद्यालय परिसर में वारदात

प्रेषित समय :16:00:05 PM / Tue, Nov 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. चोरों ने बरगी के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने तमिलनाडु  के वेलिग्टन में छुट्टियां मना रहे वरिष्ठ शिक्षक के सरकारी आवास को निशाना बनाकर शातिर अपराधियों ने तिजोरी का लॉक तोड़ा और करोड़ों रुपये मूल्य के सोने-हीरे के जेवरात उड़ा लिए.

नक्षत्रनगर स्टार सिटी माढ़ोताल के मूल निवासी जयंत भट्टाचार्य बरगीनगर नवोदय विद्यालय में शिक्षक हैं. वे गत अपनी पत्नी सुस्मिता भट्टाचार्य के साथ अपनी बेटी सुनेनी के घर वेलिंगटन (तमिलनाडु) दिवाली मनाने गए थे. इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर शासकीय आवास में घुसे चोरों ने तिजोरी तोड़कर सोने, हीरे व चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया. घर में चोरी की खबर मिलते ही शिक्षक की पत्नी सुस्मिता ने माढ़ोताल निवासी अपने मुंहबोले बेटे मनीष कुमार को बरगीनगर क्वार्टर भेजा.

मनीष ने अंदर जाकर देखा तो घर के मुख्य कमरों की अलमारियों और तिजोरी के लॉक टूटे पड़े थे. तिजोरी पूरी तरह खाली थी और फर्श पर केवल 2-3 खाली बैग व डिब्बे बिखरे हुए थे. जब उसने वीडियो कॉल के जरिए जयंत भट्टाचार्य को यह मंजर दिखाया, तो पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. चोरी की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस का कहना है कि पीडि़त शिक्षक जयंत भट्टाचार्य वेलिंगटन से जबलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं, जिनके आने के बाद चोरी गए कुल सामान का अंतिम और आधिकारिक मूल्यांकन किया जाएगा. फिलहाल, पुलिस की स्पेशल टीमें मामले की गहन विवेचना में जुटी हैं

घर से चोरी गए जेवर-

सोने के आभूषण, हैवी थ्री-लेयर हार, लंबा हार, नेकलेस, गोल्ड चेकर, 4 ब्रॉड हैवी गोल्ड बैंगल्स, लेडीज ब्रेसलेट, 2 पेयर बंगाली रेड गोल्ड बैंगल्स, 1 पेयर बंगाली शंखा गोल्ड बैंगल, 2 पेयर हैवी झुमके, 6 टॉप्स, 3 लेडीज हैवी चैन, गोल्ड फ्लावर पेंडेंट और सोने की चैन से जुड़े 3 कुर्ता बटन.

हीरे और प्लेटिनम के जेवरात- 6 डायमंड रिंग्स, डायमंड-गोल्ड ब्रेसलेट, डायमंड चैन, 3 पेयर डायमंड टॉप्स, अमेरिकन डायमंड नेकलेस सेट और प्लेटिनम-डायमंड जेंट्स रिंग.
चांदी के जेवर- 6 पेयर बिछिया और चांदी की चैन.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-