जबलपुर- लार्डगंज की जरी-गोटे की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर नष्ट

जबलपुर- लार्डगंज की जरी-गोटे की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर नष्ट

प्रेषित समय :11:53:39 AM / Mon, Nov 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. शहर के लार्डगंज स्थित जरी-गोटे की एक दुकान में रविवार देर रात करीब 3 बजे आग लग गई. आग से दुकान के चौथे फ्लोर पर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं. करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद 5 से 6 दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

स्थानीय निवासी हिना परसवानी ने बताया कि विनोद जरी-गोटेवाला की दुकान उनके घर से लगी हुई है. रात करीब 3 बजे कपड़े जलने की गंध आने पर उन्होंने छत से देखा तो दुकान में आग लगी थी और धुआं उठ रहा था. उन्होंने तत्काल लार्डगंज थाना पुलिस को सूचना दी. उनके मुताबिक आग तेजी से फैल रही थी.

दुकान संचालक विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने रात 10 बजे दीपावली की पूजा के बाद दुकान बंद कर दी थी. रात करीब 3 बजे लार्डगंज थाने से दुकान के चौथे फ्लोर पर आग लगने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर वहां रखा सामान जलता मिला. विनोद ने आशंका जताई कि आतिशबाजी के कारण आग लगी होगी. हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-